सोनभद्र : ओवरलोड ट्रेलर से गिरी भारी चट्टान ने ली युवक की जान

सोनभद्र : ओवरलोड ट्रेलर से गिरी भारी चट्टान ने ली युवक की जान

ग्रामीणों ने लगाया जाम

शक्ति नगर   (जनवार्ता)  । शुक्रवार रात करीब 9 बजे शक्ति नगर थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी मोड़ पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दुद्धी-चुआं से कोयला लोड कर वाराणसी की ओर जा रहे एक ओवरलोड हाईवा (ट्रेलर) से अचानक कोयले का बड़ा भारी टुकड़ा (चट्टान) गिर गया, जो पीछे से अपनी मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों पर जा गिरा।

rajeshswari

इस हादसे में अमित कुमार पटेल (पुत्र राघव सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी राजकिशन बस्ती) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठे राहुल कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एनटीपीसी शक्ति नगर के संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल राहुल का इलाज जारी है।

मृतक अमित कुमार एनसीएल खड़िया सीएचपी में पहले से कार्यरत थे। उनके पीछे दो छोटी बेटियां हैं, जिनमें एक विकलांग है। परिवार में शोक की लहर है और परिजन रो-रोकर बुरा हाल हो गए हैं। शव को मोर्चरी में रखवाया गया और शनिवार सुबह पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया।

शक्ति नगर थाना अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। साथ ही मृतक के परिवार को एनसीएल खड़िया सीएचपी में नौकरी दिलाने का वादा किया गया है।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शक्ति नगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दी और घंटों यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों ने ओवरलोड ट्रकों/हाईवाओं के रूट बदलने, सख्त नियम बनाने और नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। आए दिन इस मार्ग पर ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय जनता में भारी रोष है।

इसे भी पढ़े   कार्टून के जादूगर हैं हर्षा नागराजू,कैलेंडर मचा रहा धूम

भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लंबी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन से ग्रामीणों ने मांग की है कि ओवरलोड वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए ताकि ऐसी दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *