कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

वाराणसी( जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि शुक्रवार को रोहनिया केशरीपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने की। उन्होंने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

rajeshswari

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में कल्याण सिंह जैसा नेतृत्व दुर्लभ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए जो कार्य किए, वे हमेशा याद किए जाएंगे। भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह के कार्यकाल में लिए गए फैसले आज भी प्रदेश की राजनीति और प्रशासन के लिए मार्गदर्शक हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि बाबूजी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके आदर्श, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव सिंह गौतम, जिला मंत्री अश्वनी पांडेय, संदीप सिंह ‘मिंटू’, जिला महामंत्री महिला मोर्चा रेखा चौहान, खुशबू सिंह, अशोक सिंह, विनय सिंह ‘हिटलर’, उमाशंकर पटेल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, सुरेंद्र पटेल, जगदीश जायसवाल, वीरेंद्र पटेल, अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह, कुलदीप पटेल, अजय पटेल, ओमप्रकाश पटेल, शिवधनी पटेल, नानक पटेल समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सोनकर ने किया। समापन मंडल अध्यक्ष रोहनिया प्रदीप प्रजापति ने किया।

इसे भी पढ़े   जनता की समस्याओं का समयबद्ध व पारदर्शी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *