वाराणसी विकास प्राधिकरण में विशेष रजिस्ट्री कैंप शुरू

वाराणसी विकास प्राधिकरण में विशेष रजिस्ट्री कैंप शुरू

वाराणसी (जनवार्ता) । नवरात्रि के पावन अवसर पर वाराणसी विकास प्राधिकरण ने आमजन की सुविधा के लिए तीन दिवसीय विशेष रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया है। उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के निर्देश पर सोमवार को प्रथम दिन प्राधिकरण सभागार में यह कैंप सफलतापूर्वक चला।

rajeshswari

संपत्ति अधिकारी आनंद प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कैंप में कुल 40 आवंटियों ने भाग लिया, जिनमें से 10 की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी हो गई। शेष आवंटियों के दस्तावेजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

कैंप 23 से 25 मार्च  तक रोजाना
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। पूर्ण भुगतान कर चुके आवंटियों को रजिस्ट्री की सभी औपचारिकताएं एक ही स्थान पर पूरी करने की सुविधा मिल रही है, जिससे उन्हें विभागीय चक्करों से मुक्ति मिलेगी।

प्राधिकरण ने सभी पात्र आवंटियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेज लेकर कैंप में पहुंचें और इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं। रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और तेज बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

इसे भी पढ़े   मथुरा : गौरक्षक 'फरसा वाले बाबा' की दुखद मृत्यु पर अविमुक्तेश्वरानंद  ने यूपी सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *