गंगा-जमुनी तहजीब बचाने को उठी आवाज
वाराणसी (जनवार्ता)। साझा संस्कृति मंच के प्रतिनिधिमंडल ने ईद, नवरात्रि और रामनवमी के मद्देनजर शहर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी से मुलाकात कर प्रतिनिधियों ने नाव पर इफ्तार से जुड़े वायरल वीडियो के आधार पर 14 युवकों की गिरफ्तारी और उन पर कठोर धाराएं लगाए जाने पर चिंता जताई। उनका कहना था कि इस कार्रवाई से मुस्लिम समुदाय में भय का माहौल है। वही प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया अपनी जगह उचित है, लेकिन मीडिया ट्रायल और सोशल मीडिया पर धार्मिक प्रतीकों के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर रही हैं। ऐसी घटनाएं बनारस की गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचा रही हैं। जहाँ अन्य वक्ताओं ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और संतुलित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ज्ञापन में सभी मामलों की पारदर्शी जांच, भेदभावरहित कार्रवाई और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण अपनाने की मांग की गई। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी , संजीव सिंह , डॉ. अनूप श्रमिक , जागृती राही , रामजनम यादव, गगन प्रकाश यादव , जुबैर आदिल , ऐड राजेश यादव , धनञ्जय,अधिवक्ता प्रेम प्रकाश यादव शामिल रहे।


