बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में सतर्कता जागरूकता संगोष्ठी संपन्न

बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में सतर्कता जागरूकता संगोष्ठी संपन्न

वाराणसी (जनवार्ता) ।  बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के केंद्रीय चिकित्सालय के सभागार में मंगलवार को सतर्कता विभाग द्वारा “प्रिवेंटिव विजिलेंस” विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

rajeshswari

कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सालय के समस्त चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को कार्य निष्पादन में सतर्कता, पारदर्शिता एवं नैतिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना था।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा, “स्वास्थ्यकर्मियों को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए, ताकि मरीजों को समय पर उचित उपचार मिल सके और स्वयं भी तनावमुक्त रह सकें।”

मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से “प्रिवेंटिव विजिलेंस” के विभिन्न आयामों पर विस्तृत जानकारी दी और उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को ईमानदारी, पारदर्शिता तथा सतर्कता बनाए रखते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उप मुख्य सतर्कता अधिकारी  धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुलिका सिंह, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय सिंह दुर्गा प्रसाद, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं फिजिशियन डॉ. एस.के. मौर्या, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल मिश्रा, मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. तन्मय आनंद, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. सौरभ सागर सहित बड़ी संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संगोष्ठी में सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से चर्चा की और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

इसे भी पढ़े   अल्लूरी सीताराम राजू को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि; कहा-'उनका साहस हर भारतीय के लिए प्रेरणा'
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *