डीएसपी सतीश चन्द्र शुक्ल बने अपर पुलिस अधीक्षक

डीएसपी सतीश चन्द्र शुक्ल बने अपर पुलिस अधीक्षक

वाराणसी। अपर पुलिस महानिदेशक (जोन), वाराणसी जोन के कार्यालय में प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस 2013 बैच) के अधिकारी सतीश चन्द्र शुक्ल को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया।

rajeshswari

अपर पुलिस महानिदेशक जोन पीयूष मोर्डिया ने स्वयं श्री शुक्ल के कंधों पर नई जिम्मेदारियों के प्रतीक चिह्न अशोक स्तंभ (पिपिंग) लगाकर उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर श्री मोर्डिया ने श्री शुक्ल की उत्कृष्ट सेवा-भावना, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और प्रभावी कार्य क्षमता की खुलकर सराहना की। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य तथा जनसेवा में निरंतर उत्कृष्ट योगदान की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सतीश चन्द्र शुक्ल प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं और हाल तक भदोही जिले में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में कार्यरत थे। हाल ही में प्रदेश स्तर पर जारी पीपीएस अधिकारियों की पदोन्नति सूची में उनका नाम शामिल था। उनकी इस उपलब्धि को वाराणसी जोन के पुलिस परिवार में खुशी का मौका माना जा रहा है।

समारोह में जोन स्तर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले में अवैध अफीम की खेती का बड़ा खुलासा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *