गोरखपुर में पेट्रोल को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल

गोरखपुर में पेट्रोल को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल

भीड़ और अफवाह के बीच बेकाबू हुए लोग, युवक को बेरहमी से पीटा

गोरखपुर,  (जनवार्ता)।शहर में पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली अफवाहों के बीच बुधवार देर रात सुभाष चंद्र बोस नगर स्थित एक भारत पेट्रोलियम पंप पर जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक व्यक्ति को घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक की शर्ट तक उतार दी गई और उसे लात-घूंसों से पीटा गया, जबकि मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे।
बताया जा रहा है कि पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर देर रात भारी भीड़ जुटी थी। इसी दौरान लाइन में लगे लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
अफवाहों से बढ़ी भीड़
सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर वायरल हो रही खबरों के कारण लोग घबराकर बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं। इसी घबराहट ने स्थिति को और बिगाड़ दिया।
पंप प्रबंधन ने दी सफाई
पंप मैनेजर सुभाष मिश्रा के अनुसार, घटना बुधवार रात की है। उन्होंने बताया कि शाम से ही पंप पर भीड़ बढ़ने लगी थी और रात में कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंप पर ईंधन की कोई कमी नहीं है।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पंप पर अस्थायी सीमा तय की गई है—
दोपहिया वाहनों के लिए 200 रुपये तक पेट्रोल
चारपहिया वाहनों के लिए 1000 रुपये तक पेट्रोल
प्रशासन सतर्क
घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें।
प्रशासन का कहना है कि शहर में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   पुरे हर्षोल्लास के साथ मना कंदवा में देव दीपावली महोत्सव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *