ट्रैफिक सिग्नल पर रुकें तो वाहनों के इंजन बंद कर दें : अनिता सिंह

ट्रैफिक सिग्नल पर रुकें तो वाहनों के इंजन बंद कर दें : अनिता सिंह

जीवनदीप के स्वयंसेवकों ने निकली “सेव एलपीजी सेव ईंधन” पर जागरूकता रैली

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वाधान में सोमवार को चतुर्थ एकदिवसीय कार्यक्रम “सेव एलपीजी सेव ईंधन” पर जागरूकता रैली निकली।

rajeshswari

इस दौरान स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने विविध कार्यक्रमों के माध्यम से महाविद्यालय परिसर से आकर्षक और प्रेरणादायक स्लोगन के पोस्टर हाथ में लेकर रैली निकलते हुए समाज को गैस, पेट्रोल आदि की समस्याओं के प्रति जागरूक किया। जागरूकता रैली को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद अनिता सिंह और उनके प्रतिनिधि ज्ञानचंद पटेल के साथ विशिष्ठ अतिथि जीवनदीप समूह की वाइस चेयरमन डा. अंशु सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से निकलकर नटिनिया दाई, खुशहाल नगर सेक्टर ए व बी होते हुए महाविद्यालय प्रांगण में वापस लौटी। द्वितीय सत्र में एक बौद्धिक संगोष्टी का आयोजन हुआ। जिसमें आत्म निर्भर भारत पर चर्चा हुई। इसमें भगत सिंह ग्रुप से अंकित केशरी ने ईंधन की बचत, शिवा जी से अंकित ने सप्ताह में एक दिन एलपीजी बचाने और रानी लक्ष्मीबाई से रितिका सिंह ने एलपीजी बचत पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में रानी दुर्गावती से पायल और रानी पद्मावती से नेहा ने अपने विचार रखें। मुख्य अतिथि ने कहा कि ज़ब हम कुछ समय के लिए ट्रैफिक सिग्नल पर रुकें तो वाहनों के इंजन बंद कर दें। विशिष्ठ अतिथि ने स्वयं सेवकों को भविष्य की ऊर्जा को संरक्षित करने पर टिप्स दिया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि मनुष्य जीवन के उद्देश्य के लिए स्वयं को मजबूत और मेहनती बनाना होगा। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी विक्रम प्रताप सिंह, खेल प्रभारी डॉ. राजेश यादव, बीएफए के प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार के अलावा स्वयं सेवक, शिक्षक, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ  जुआ का वीडियो
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *