मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पहुंचे  काशी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पहुंचे  काशी

वाराणसी (जनवार्ता) :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को पावन नगरी काशी पहुंचे। वे यहां एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन-2026 में भाग लेने आए हैं। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

rajeshswari

एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से डॉ. यादव का अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, मंत्री राकेश सचान, स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, डॉ. विजय यादव, संदीप केसरी, भाजपा प्रोटोकॉल प्रभारी एवं काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष (किसान मोर्चा) शैलेश पाण्डेय सहित अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहे।

डॉ. मोहन यादव के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच आर्थिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है। सम्मेलन में दोनों राज्यों के बीच ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) मॉडल, जीआई टैग उत्पादों, कृषि, हस्तशिल्प और निवेश अवसरों पर चर्चा एवं एमओयू हस्ताक्षर होने की संभावना है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का अध्ययन भ्रमण भी करेंगे, जहां भीड़ प्रबंधन, अधोसंरचना और तीर्थयात्री सुविधाओं का जायजा लेंगे। सिंहस्थ कुंभ मेला की तैयारियों के मद्देनजर यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े   6 अप्रैल से बन रहा बेहद शुभ मालव्‍य योग,इन राशि वालों पर होगी धन और प्‍यार की बरसात!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *