धूमधाम से मनाया गया सीआरपीएफ 95 बटालियन का 38वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया सीआरपीएफ 95 बटालियन का 38वां स्थापना दिवस

वाराणसी  (जनवार्ता): केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 95 बटालियन ने अपना 38वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया। इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने सर्वप्रथम पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने मेले का फीता काटकर स्थापना दिवस मेले का शुभारंभ किया।

rajeshswari

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट  राजेश्वर बालापुरकर ने वाहिनी के सभी साहसी जवानों और उनके परिवारजनों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ अपनी वीरता, शौर्य और पेशेवर अंदाज के लिए पूरे देश में जानी जाती है। भारत के आंतरिक सुरक्षा तंत्र में सीआरपीएफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कमांडेंट श्री बालापुरकर ने जवानों की सराहना करते हुए कहा, “सीआरपीएफ का गौरवशाली इतिहास है और यह बल देश की सेवा के लिए पूरी ताकत और समर्पण के साथ प्रतिबद्ध है। देश को अपने इन वीर सपूतों के बलिदान और वीरता पर गर्व है।”

स्थापना दिवस के अवसर पर जवानों और उनके परिवारों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें ग्लास-बॉल, मटका डंडा, फुटबॉल टायर, बच्चों के लिए जलेबी रेस और महिलाओं के लिए म्यूजिक चेयर जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कमांडेंट पत्नी श्रीमती अर्चना बालापुरकर के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्रीमती सुनीता सिंह और श्रीमती रिंकू भी उपस्थित रहीं।

मेले में विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजनों और पेय पदार्थों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां जवानों और उनके परिवारों ने भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी  आलोक कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट  अभिषेक सिंह,  रंजन सिंह, शिव कुमार दीक्षित, अभिषेक कुमार, निरीक्षक कमलेश कुमार यादव, प्रिंस सिंह, अनिल कुमार यादव, विवेक राय, डी.पी. सिंह, प्रवीण सिंह सहित बटालियन के सभी जवान अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   प्रधानमंत्री मोदी का आगमन आज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *