महावीर जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

महावीर जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

अहिंसा परमो धर्म का संदेश गूंजा

वाराणसी  (जनवार्ता)। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन समाज काशी संस्था ने मंगलवार को मैदागिन स्थित बिहारीलाल दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली। 

rajeshswari

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने ‘अहिंसा परमो धर्म’ के उच्च उद्घोष के साथ हाथों में पालकी उठाई और पूरे मार्ग में उत्साह से जयकार लगाए। यात्रा मैदागिन से शुरू होकर नीचीबाग, चौक, ठठेरी बाजार, सोरा कुआं होते हुए ग्वाल दास साहू लेन स्थित पंचायती जैन मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। 

शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। संस्था के पदाधिकारी अशोक जैन ने बताया कि यात्रा में पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आस्था और उमंग से ओत-प्रोत यह शोभायात्रा भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और कर्म के संदेश को समाज तक पहुंचाने में सफल रही। 

उन्होंने कहा, “धर्म को सर्वोपरि रखकर कर्म के साथ अहिंसावादी जीवन जीने का संदेश हमने इस यात्रा के माध्यम से पूरे समाज को दिया है।”

इसे भी पढ़े   विक्रमशिला सेतु हादसा: इंजीनियर सस्पेंड, सरकार अलर्ट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *