जीआरपी : हरिहरनाथ एक्सप्रेस में छूटा लेडीज हैंडबैग सुरक्षित बरामद

जीआरपी : हरिहरनाथ एक्सप्रेस में छूटा लेडीज हैंडबैग सुरक्षित बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। रेलवे पुलिस जीआरपी वाराणसी की टीम ने हरिहरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान बुधवार को छूट गए लेडीज हैंडबैग को तुरंत बरामद कर यात्री को सौंप दिया।

rajeshswari

ट्रेन संख्या 14524 हरिहरनाथ एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-09 में रुड़की से वाराणसी आ रहे यात्री सर्वेंद्र कुमार दुबे पुत्र त्रिभुवन दुबे निवासी हरिपुर भिटवा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर का लेडीज हैंडबैग ट्रेन में छूट गया था। बैग में सोने-चांदी की काफी मात्रा में ज्वेलरी नकदी और मोबाइल फोन समेत अन्य जरूरी सामान था।

यात्री द्वारा प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर को मोबाइल नंबर 9857475871 को सूचना दिए जाने पर जीआरपी टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाई।

गठित टीम ने ट्रेन में तलाशी ली और यात्री का लेडीज पर्स सकुशल बरामद कर लिया। बरामद सामान में तीन सोने की अंगूठियाँ एक बड़ा सोने का मंगलसूत्र दो जोड़ी चाँदी की बिछिया एक जोड़ी चाँदी की पायल छः हजार सात सौ रुपये नकद तथा पोक्को कंपनी का मोबाइल फोन शामिल था।

बरामद बैग को यात्री सर्वेंद्र कुमार दुबे के साले नित्यानंद मिश्रा निवासी चमरहा बाजार थाना चोलापुर जिला वाराणसी को पूर्ण रूप से सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।

बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख पचास हजार रुपये है।

टीम में प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा आरक्षक दीपक कुमार तथा मुंशी आरक्षक संगम सिंह शामिल थे।

यात्री सर्वेंद्र कुमार दुबे ने रेलवे पुलिस टीम एवं सम्पूर्ण पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से उनका बहुमूल्य सामान सुरक्षित वापस मिल गया।

इसे भी पढ़े   नगर पंचायत गंगापुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *