नशे में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे तक हलकान रही कैंट पुलिस

नशे में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे तक हलकान रही कैंट पुलिस

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर बैठे देख स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल इसकी सूचना कैंट पुलिस को दी गई।

rajeshswari


सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। करीब एक घंटे तक पुलिस उसे आवाज लगाकर नीचे आने के लिए मनाती रही, लेकिन युवक बेखौफ होकर टावर के बीचोंबीच गुमसुम बैठा रहा।
घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कई लोग युवक का मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि नीचे लाने के बाद पूछताछ में पता चला कि युवक नशे की हालत में था, इसी वजह से वह बिना किसी डर के इतनी ऊंचाई तक चढ़ गया था।
पुलिस युवक को थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसके परिजनों को बुलाया गया। आवश्यक समझाइश देने के बाद युवक को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

इसे भी पढ़े   दिल्ली में बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध, चिदंबरम बोले- बिगड़ती कानून व्यवस्था पर क्या बहाना देगी भाजपा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *