दहेज उत्पीड़न में विवाहिता से मारपीट, जबरन गर्भपात का आरोप; पति व सास जेल भेजे गए

दहेज उत्पीड़न में विवाहिता से मारपीट, जबरन गर्भपात का आरोप; पति व सास जेल भेजे गए

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना क्षेत्र के सलारपुर इलाके में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता के साथ मारपीट और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, जैतपुरा निवासी विमला देवी ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन सोनी देवी की शादी 4 मई 2023 को सलारपुर निवासी अमित सोनकर के साथ हुई थी। शादी में गृहस्थी का पूरा सामान दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग सामान को लेकर ताने देते थे और आए दिन मारपीट करते थे।
आरोप है कि तीन दिन पहले सोनी घर में मोटर चलाकर पानी भर रही थी। इसी दौरान पति अमित घर पहुंचा और मोटर बंद कर दी। उसने कहा कि बिजली का बिल उसके मायके से नहीं आता। विरोध करने पर पति अमित और सास धन्नो देवी ने उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा तथा उसके बाल तक उखाड़ दिए।


पीड़िता की हालत बिगड़ने पर भी आरोपियों का अत्याचार नहीं रुका। शिकायत के मुताबिक, पति ने जबरन गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे सोनी को तेज रक्तस्राव शुरू हो गया। अत्यधिक खून बहने से उसकी तबीयत और गंभीर हो गई। इसके बाद पति और सास उसे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गए।


दर्द से कराह रही गर्भवती सोनी को देख पड़ोसियों ने मायके पक्ष को सूचना दी। परिजन तत्काल उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां उसका उपचार चल रहा है। इसके बाद मामले की लिखित शिकायत सारनाथ पुलिस को दी गई।

इसे भी पढ़े   मारुति नगर में 6 महीने से सीवर का गंदा पानी सड़कों पर


थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति अमित सोनकर और सास धन्नो देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *