एसटीएफ : 50 हजार रुपये का इनामिया लुटेरा  लखनऊ से गिरफ्तार

एसटीएफ : 50 हजार रुपये का इनामिया लुटेरा  लखनऊ से गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता )। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 50 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी शुभम सिंह को शुक्रवार को लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

rajeshswari

गिरफ्तार आरोपी शुभम सिंह पुत्र राणा सिंह, निवासी अन्नूपार, थाना मोहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ का रहने वाला है। उसे चिड़ियाघर के पास थाना हजरतगंज, लखनऊ से पकड़ा गया।

एसटीएफ की वाराणसी फील्ड यूनिट की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इनामी आरोपी लखनऊ में छिपा हुआ है। इस सूचना पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। टीम का नेतृत्व निरीक्षक अमित श्रीवास्तव ने किया, जबकि सब-इंस्पेक्टर शाहजादा खाँ और विनय मौर्या ने फील्ड ऑपरेशन को अंजाम दिया। पूरी कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में हुई।

पूछताछ में शुभम सिंह ने कबूल किया कि 13 जनवरी 2026 को उसने अपने दोस्त विशाल के साथ मिलकर पिडवल मोड़, थाना घोषी, जनपद मऊ में एक सर्राफा व्यवसायी को तमंचा दिखाकर लूट लिया था। लूट में सोने-चांदी के गहने छीने गए थे। इस वारदात में मोनू यादव निवासी बिलरियागंज, शिवम सोनकर, राहुल यादव और अन्य लोग भी शामिल थे। लूट का माल बेचने के बाद मोनू यादव ने शुभम सिंह को उसका हिस्सा दिया था।

शुभम सिंह का अपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ थाना मोहम्मदाबाद, मऊ में मुकदमा संख्या 160/2022 धारा 323, 504, 506 भादवि के तहत दर्ज है। साथ ही थाना कोपागंज, मऊ में वर्तमान मुकदमा संख्या 20/2026 धारा 310(2), 317(3), 3(5), 310(4), 351(3) बीएनएस के तहत भी वह वांछित था।

इसे भी पढ़े   सीएम योगी ने बनाया नया रिकॉर्ड,6 साल में 113वीं बार किया वाराणसी का दौरा

गिरफ्तारी के बाद शुभम सिंह को थाना कोपागंज, मऊ में दर्ज मुकदमे में जोड़ दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *