जनवार्ता की खबर का असर : आवारा गोवंश पर प्रशासन सक्रिय, काऊ कैप्चर से गौशालाओं में भेजे गए पशु

जनवार्ता की खबर का असर : आवारा गोवंश पर प्रशासन सक्रिय, काऊ कैप्चर से गौशालाओं में भेजे गए पशु

चोलापुर (जनवार्ता):स्थानीय विकास खंड में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी चोलापुर शिव नारायण सिंह और पशु चिकित्सा अधिकारी चोलापुर विजय कुमार त्रिपाठी ने हाईवे किनारे घूम रहे आवारा गोवंश को काऊ कैप्चर के माध्यम से पकड़वा कर गौशालाओं में भिजवाया।

rajeshswari

खंड विकास अधिकारी चोलापुर ने बताया कि शुक्रवार को पशु चिकित्सा अधिकारी चोलापुर ने आवारा गोवंश को पकड़वाकर सुरक्षित गौशालाओं में पहुंचा दिया। यह कार्रवाई मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह के तत्काल निर्देश पर अमल में लाई गई।

गौरतलब है कि ‘जनवार्ता’ अखबार में गुरुवार को “आवारा गोवंश: हाईवे पर मौत का मंडराता साया, हादसे का खतरा” शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी, जिसमें हाईवे पर आवारा पशुओं से दुर्घटना की आशंका जताई गई थी। इस खबर को मुख्य विकास अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत खंड विकास अधिकारी चोलापुर को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। अब हाईवे पर आवारा पशुओं की मौजूदगी कम होने से वाहन चालकों को भी सुरक्षित आवागमन की उम्मीद जगी है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में कैथी टोल प्लाजा पर कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *