हाइवे क्रॉस करते समय बाइक ने मारी टक्कर, 55 वर्षीय महिला की मौत

हाइवे क्रॉस करते समय बाइक ने मारी टक्कर, 55 वर्षीय महिला की मौत

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के पनिहरी गाँव के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सुलाबी देवी पत्नी कैलाश प्रसाद, निवासी पनिहरी, दोपहर लगभग तीन बजे हाइवे क्रॉस कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया।

rajeshswari

धक्का लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत घटना देखी और स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस के माध्यम से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े   आलोक प्रियदर्शी नए अपर पुलिस आयुक्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *