मुंबई की लगातार तीसरी हार, बेंगलुरु ने 18 रन से दी मात

मुंबई की लगातार तीसरी हार, बेंगलुरु ने 18 रन से दी मात

सॉल्ट, कोहली और पाटीदार के अर्धशतक; रदरफोर्ड की तूफानी पारी गई बेकार

मुंबई (जनवार्ता)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सत्र में मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत जारी है। टीम को रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 रन से हराकर लगातार तीसरी शिकस्त दी।

rajeshswari


बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फिल सॉल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार के शानदार अर्धशतकों की बदौलत विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में 240 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 222 रन ही बना सकी।


मुंबई की शुरुआत शानदार रही। रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन की सलामी जोड़ी ने 32 गेंदों में 57 रन जोड़कर टीम को मजबूत आधार दिया। हालांकि, रोहित शर्मा के रिटायर हर्ट होकर मैदान छोड़ने के बाद पारी की लय कुछ बिगड़ गई।


मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव ने 33 रन, हार्दिक पंड्या ने 40 रन का योगदान दिया, लेकिन तिलक वर्मा जल्दी पवेलियन लौट गए। एक समय मैच मुंबई की पकड़ में दिख रहा था, लेकिन सुयश शर्मा ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मुकाबले का रुख पलट दिया।


अंतिम ओवरों में शेरफन रदरफोर्ड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए। उनकी इस पारी में 9 शानदार छक्के शामिल रहे। बावजूद इसके मुंबई लक्ष्य से 18 रन दूर रह गई।
इस हार के साथ मुंबई इंडियंस को सीजन में लगातार तीसरी पराजय का सामना करना पड़ा, जबकि बेंगलुरु ने महत्वपूर्ण जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की।

इसे भी पढ़े   गंगा का जलस्तर खतरे के करीब, 3 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *