आधी रात होटल में आग,15 लोग फंसे,बड़ा रेस्क्यू!

आधी रात होटल में आग,15 लोग फंसे,बड़ा रेस्क्यू!

वाराणसी (जनवार्ता)।नई सड़क स्थित होटल एचएम इंटरनेशनल में आधी रात लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे पर्यटक नई सड़क स्थित होटल एचएम इंटरनेशनल में रविवार देर रात करीब 1:30 बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की शुरुआत एक कमरे से धुआं उठने के साथ हुई, जो देखते ही देखते विकराल रूप लेती चली गई और निचले तल पर स्थित कपड़े की दुकान तक फैल गई। आग के कारण पूरे भवन में धुआं भर गया और बाहर निकलने का मार्ग अवरुद्ध हो गया।

rajeshswari

घटना के समय होटल में महिलाएं, बच्चे व विदेशी पर्यटकों सहित कई लोग ठहरे हुए थे। अचानक आग फैलने से घबराए लोग जान बचाने के लिए छत पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 1-2 लोगों ने जान बचाने के लिए होटल से कूदकर बाहर निकलने की कोशिश की।नई सड़क से चेतगंज फायर स्टेशन की दूरी बेहद कम होने के बावजूद दमकल की टीम को मौके पर पहुंचने में आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने ही आग बुझाने और फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और होटल में फंसे 15-16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

आग की चपेट में आने से कुछ लोग मामूली रूप से झुलस गए, जिन्हें एंबुलेंस व ऑटो के जरिए अस्पताल भेजा गया।घटनास्थल पर मौजूद चीफ फायर ऑफिसर आनंद सिंह राजपूत ने जनवार्ता को बताया कि सूचना मिलते ही दो फायर ब्रिगेड गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। मौके पर ग्राउंड व फर्स्ट फ्लोर स्थित कपड़े की दुकान में आग लगी थी, जो तेजी से ऊपर की ओर फैल रही थी। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और घने धुएं के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन होटल व पर्यटकों के सामान को नुकसान पहुंचा है।

इसे भी पढ़े   गोली लगी,न्याय नहीं मिला तो लड़ गए विधायकी का चुनाव

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *