हाइवे पर बैरिकेडिंग जोरदार टकराई बाइक, युवक की मौत

हाइवे पर बैरिकेडिंग जोरदार टकराई बाइक, युवक की मौत

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चिरईगांव-संदहा हाइवे पर रात के समय तेज रफ्तार बाइक ने बैरिकेडिंग में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

rajeshswari

राहगीरों ने तुरंत स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एक घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सन्नी पुत्र रमेश (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक मुर्दाहा चोलापुर गांव का निवासी बताया गया है। वहीं दूसरे घायल का इलाज जारी है।

चौकी प्रभारी चिरईगांव ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   पीरियड्स के दूसरे दिन आप भी भयानक दर्द से गुजरती हैं?इससे छुटकारा पाने के लिए ये ट्रिक्स आजमाएं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *