सिया हत्याकांड पर उबाल: बाजार बंद, CM से इस्तीफे की मांग

सिया हत्याकांड पर उबाल: बाजार बंद, CM से इस्तीफे की मांग

मंडी, (जनवार्ता)
गोपालपुर की 19 वर्षीय सिया गुलेरिया हत्याकांड को लेकर मंगलवार को पूरे क्षेत्र में आक्रोश देखने को मिला। पैतृक गांव नैण में सिया का अंतिम संस्कार नम आंखों से किया गया, जहां सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

rajeshswari


घटना के विरोध में सरकाघाट के व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और आरोपी को फांसी देने की मांग की। वहीं मंडी में भाजयुमो ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इस्तीफे की मांग उठाई।
पुलिस ने आरोपी विकास पटियाल (36) को वारदात के तीन घंटे के भीतर स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हुड्डी पहनकर पहचान छिपाने की कोशिश में था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर वह पकड़ा गया।


प्रारंभिक जांच में हत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस को आशंका है कि नशे की हालत में आरोपी ने सनक में युवती पर दराट से कई वार किए। बचाव के दौरान युवती का हाथ भी गंभीर रूप से घायल हुआ।
मंडी से सांसद Kangana Ranaut ने घटना को कानून-व्यवस्था की विफलता बताया, जबकि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री Vikramaditya Singh पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचने वाले हैं।

इसे भी पढ़े   न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण एसपी ने सुरक्षा तैनाती, लॉकअप व्यवस्था व सतर्कता का लिया जायजा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *