दोस्त की पत्नी से अफेयर में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

दोस्त की पत्नी से अफेयर में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बेरुआ डीह गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बिगन राम के रूप में हुई है। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

rajeshswari


जांच में पता चला कि बिगन राम का अपने दोस्त राम प्रवेश पासवान की पत्नी से प्रेम संबंध था। इसी रंजिश में राम प्रवेश ने अपने साथी गोरख पासवान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। आरोप है कि बिगन को बुलाकर शराब में जहर दिया गया, फिर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई।


सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव को पहले जमीन में गाड़ने और बाद में आग लगाकर अंतिम संस्कार का रूप देने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़े   बनारस की आलू चाट खाकर नीता को याद आए मुकेश अंबानी,बोलीं-अगर वो यहां होते…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *