राजातालाब में कपड़ा गोदाम में भीषण आग, कोल्डड्रिंक स्टॉक भी राख; 15 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

राजातालाब में कपड़ा गोदाम में भीषण आग, कोल्डड्रिंक स्टॉक भी राख; 15 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

वाराणसी (जनवार्ता)। राजातालाब क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में स्थित कोल्डड्रिंक गोदाम भी इसकी चपेट में आ गया। वहां रखी बड़ी मात्रा में कोल्डड्रिंक की पेटियां और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।

rajeshswari


आग लगने के समय गोदाम के अंदर करीब 15 लोग मौजूद थे, जो धुएं और लपटों के बीच फंस गए थे। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग बुझाने के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया, जिसमें आसपास के लोगों ने भी सहयोग किया।


कपड़ा गोदाम के मालिक रूप चंद्र कटरा बताए गए हैं। व्यापारी त्रिभुवन प्रसाद केसरी ने बताया कि वह सामान लेने गोदाम पहुंचे थे, तभी आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना दी। शटर खोलते ही अंदर से तेज धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं। उनके अनुसार आग में करीब 7 से 8 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।


व्यापारी ने आरोप लगाया कि सूचना देने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जिससे नुकसान बढ़ गया। हालांकि पुलिस के अनुसार फायर ब्रिगेड को सुबह 11:13 बजे सूचना मिली थी और 11:35 बजे टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी।
एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि त्रिवेला बिल्डिंग में नीचे दो दुकानें और ऊपर मकान बना हुआ है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की बात सामने आई है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े   रथयात्रा चौराहे पर अधिवक्ता की पिटाई मामले में दरोगा के गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *