गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री का जनता दर्शन, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
गोरखपुर, (जनवार्ता)। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को Gorakhnath Temple गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जन-समस्याओं का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरता से गंभीरता से कार्रवाई की जाए।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि जरूरतमंदों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

