वाराणसी पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, CBSE 10वीं में 100% रिजल्ट

वाराणसी पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, CBSE 10वीं में 100% रिजल्ट

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर लोहता का CBSE 10वीं का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की और स्कूल का नाम रोशन किया।

rajeshswari

रिजल्ट में जयदीप वर्मा ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनंत मिश्रा ने 96.00 प्रतिशत, पंकज कुमार ने 95.60 प्रतिशत, राहुल कुमार मौर्या ने 95 प्रतिशत और शिवानी ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के निदेशक अमित पांडेय एवं सह-निदेशक के. के. पांडेय ने माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *