98.20% अंकों के साथ आर्यन अनिल ने लहराया जीवनदीप का परचम

98.20% अंकों के साथ आर्यन अनिल ने लहराया जीवनदीप का परचम


सीबीएसई कक्षा 10वीं में विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

वाराणसी( जनवार्ता)। सीबीएसई सत्र 2025-26 की कक्षा दसवीं की परीक्षा परिणाम में जीवनदीप पब्लिक स्कूल, बड़ालालपुर, चांदमारी, वाराणसी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। घोषित परिणाम में विद्यालय के छात्र आर्यन अनिल ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और विद्यालय का नाम रोशन किया।

rajeshswari

दूसरा स्थान मनस्वी राय ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया, जबकि श्रेया सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा दिव्यांशु झा (94.8%), अमित कुमार ओझा (94.6%) और श्रेया अग्रहरि (94.6%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अग्रणी स्थानों पर अपनी जगह बनाई।

विद्यालय का कुल परिणाम
शत प्रतिशत रहा, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्रों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह परिणाम है।

इसे भी पढ़े   पीएम मोदी के जन्मदिवस पर वाराणसी में रक्तदान शिविर, भाजपा महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल रहे मुख्य आकर्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *