नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला मोर्चा ने निकाली  पदयात्रा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला मोर्चा ने निकाली  पदयात्रा

चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

वाराणसी (जनवार्ता) । केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और इसके समर्थन में गुरुवार को वाराणसी जिला एवं महानगर महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में पदयात्रा एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।

rajeshswari

शास्त्री घाट से शुरू हुई पदयात्रा कचहरी होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची और डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष समाप्त हुई। पदयात्रा में जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। नारों के साथ नारी सशक्तिकरण का संदेश पूरे शहर में गूंजा।

कार्यक्रम की संयोजिका साधना वेदांती ने संबोधन में कहा, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को राजनीति में सम्मानजनक भागीदारी दिलाने का क्रांतिकारी कदम है। इससे महिलाएं नीति-निर्माण में मुख्य भूमिका निभा सकेंगी और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी बढ़ा सकेंगी।”

पदयात्रा के दौरान सर्किट हाउस पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पोस्टर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय महिलाओं और नागरिकों की भारी भीड़ ने उत्साह से भाग लिया और अधिनियम के प्रति अपना समर्थन दर्ज कराया।

कार्यक्रम में सह-संयोजिका रचना अग्रवाल, खुशबू सिंह, आशा गुप्ता, प्रज्ञा पाण्डेय, विनीता सिंह, निर्मला सिंह पटेल, नेहा कक्कड़, सुरेखा सिंह, उषा मौर्य, साधना पाण्डेय, उषा सिंह, गीता शर्मा, कंचन निशा सहित अन्य महिला कार्यकर्ताएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में 6 करोड़ की अवैध चांदी बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *