हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान हादसा: युवक बहा, मौत

हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान हादसा: युवक बहा, मौत

हरिद्वार (जनवार्ता)। गंगा स्नान के दौरान लापरवाही एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। देहरादून से अपने चार दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने और स्नान करने आए युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हिमांशु रूवाली के रूप में हुई है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार हिमांशु शुक्रवार सुबह अपने दोस्तों के साथ बस से हरिद्वार पहुंचा था। सभी दोस्त सीधे प्रेमनगर घाट गए और गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान हिमांशु ने सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग को पार करने की कोशिश की। संतुलन बिगड़ने पर वह गंगा के तेज बहाव में बह गया।


घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि युवक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार चेतावनी दी जाती है कि श्रद्धालु सुरक्षा रेलिंग पार न करें, बावजूद इसके लोग लापरवाही बरतते हैं, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा के तेज बहाव को देखते हुए निर्धारित सीमा के भीतर ही स्नान करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

इसे भी पढ़े   लॉ कमीशन की वेबसाइट पर आया नया ऑप्शन,13 जुलाई तक UCC पर दें अपनी राय
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *