38 हजार पन्नों की चार्जशीट से खुला कोडीन कफ सिरप रैकेट, मास्टरमाइंड दुबई में फरार

38 हजार पन्नों की चार्जशीट से खुला कोडीन कफ सिरप रैकेट, मास्टरमाइंड दुबई में फरार

वाराणसी (जनवार्ता) | कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के बहुचर्चित मामले में वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 हजार पन्नों की विस्तृत चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। इस मामले में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल, उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल समेत कुल 18 आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है।

rajeshswari

उसकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भारत लाकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दाखिल की गई चार्जशीट में गिरोह की पूरी कार्यप्रणाली, सप्लाई चेन और वित्तीय लेन-देन का विस्तृत विवरण शामिल है। यह मामला ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली की तहरीर पर दर्ज किया गया था। अब तक की जांच में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल फरार है, जबकि अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हाल ही में इस मामले में हवाला कारोबारी वैभव जायसवाल की भी गिरफ्तारी की गई है, जिससे जांच को और मजबूती मिली है। चार्जशीट में प्रतीक जायसवाल, विशाल सोनकर, धर्मेंद्र अग्रवाल, आदित्य जायसवाल, राहुल यादव, हिमांशु कसेरा और आकाश पाठक सहित कई अन्य आरोपियों के नाम शामिल हैं। ये आरोपी वाराणसी के अलावा आजमगढ़, जौनपुर और मुगलसराय जैसे जिलों से जुड़े हुए हैं। गौरतलब है कि यह मुकदमा 15 नवंबर 2025 को कोतवाली थाने में दर्ज किया गया था, जिसमें शुरुआत में करीब 40 लोगों को नामजद किया गया था। विवेचना के दौरान जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कई नए नाम सामने आए और अधिकांश आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि यह मामला अवैध दवा कारोबार के बड़े नेटवर्क को उजागर करता है, जिसमें कई स्तरों पर सप्लाई और वित्तीय लेन-देन की कड़ियां जुड़ी हुई हैं। अब इस मामले की सुनवाई कोर्ट में आगे बढ़ेगी।

इसे भी पढ़े   कचहरी अपडेट : अधिवक्ताओं की पिटाई से घायल दरोगा की पत्नी सदमे में बेहोश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *