बीएचयू कर्मचारियों के धरने पर पहुँचे चीफ लेबर कमिश्नर, बातचीत से हल निकलने की उम्मीद
वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में नियमितीकरण की मांग को लेकर दस दिनों से धरना दे रहे कर्मचारियों से शुक्रवार को चीफ लेबर कमिश्नर मुकेश कुमार तिवारी ने मुलाकात की।

मधुबन स्थित धरनास्थल पर पहुंचकर चीफ लेबर कमिश्नर ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनके मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को एलडी गेस्ट हाउस बुलाकर लंबी बातचीत की।
बैठक में लेबर विभाग के अधिकारियों ने बीएचयू के कुलपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी इस पूरे मामले की जानकारी ली।
चीफ लेबर कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों की मांगों पर जल्द ही सकारात्मक निष्कर्ष निकलने की उम्मीद जताई जा रही है।

