पहाड़िया मंडी : चाय पीते ही गिरा मजदूर, अस्पताल में मौत

पहाड़िया मंडी : चाय पीते ही गिरा मजदूर, अस्पताल में मौत

वाराणसी: पहड़िया मंडी में शुक्रवार सुबह एक 45 वर्षीय मजदूर श्याम जी यादव चाय पीने के कुछ ही देर बाद अचानक गिर पड़ा और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

स्थानीय लोगों के अनुसार, श्याम जी यादव पुर्वांचल की सबसे बड़ी फल मंडी में मजदूरी करते थे। सुबह काम पर पहुंचकर चाय पीने के बाद वे कुछ कदम चलते ही जमीन पर गिर गए। अन्य मजदूरों ने तुरंत उन्हें दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को हार्ट अटैक या अचानक स्वास्थ्य समस्या का संदेह है। श्याम जी यादव अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और आठ बच्चे हैं, जिनमें सबसे छोटा बच्चा अभी शैशव अवस्था में है। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहा था, अब इस घटना ने उन्हें गहरे संकट में डाल दिया है।

मृतक की पत्नी ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और न्याय की अपील की है। पुलिस अधिकारी ने बताया, “पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं।”

इसे भी पढ़े   काशी विश्वनाथ मंदिर में  फिर ठगी का खेल बेनकाब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *