वाराणसी : भाजपा के सक्रिय सदस्य और पूर्व नामित पार्षद जगदीश यादव का निधन

वाराणसी : भाजपा के सक्रिय सदस्य और पूर्व नामित पार्षद जगदीश यादव का निधन

वाराणसी  (जनवार्ता)। नाटी इमली के बौलिया बाग निवासी पूर्व नामित पार्षद और भाजपा के सक्रिय सदस्य जगदीश यादव के अकस्मात निधन से उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त हो गया है।

rajeshswari

जगदीश यादव वाराणसी की स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहे और भाजपा की विचारधारा से जुड़े हुए थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न संगठनों और नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया। भाजपा महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने कहा, “बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

पूर्व विधायक शिवनाथ यादव ने भी अपनी गहन शोक संवेदना व्यक्त की।

समाजवादी पार्टी के स्थानीय पार्षद प्रमोद राय ने कहा, “आज हमारे वार्ड के अंतर्गत बौलिया बाग निवासी पूर्व पार्षद जगदीश यादव हम लोगों के बीच नहीं रहे। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। क्षेत्र में शोक का वातावरण है। हम सभी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।”

जगदीश यादव के निधन से वाराणसी के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

इसे भी पढ़े   कैंट क्षेत्र में यातायात नियम उल्लंघन पर 10 वाहन सीज, 70 का चालान, काली फिल्म हटवाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *