महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष पर बरसीं डॉ. वीणा पाण्डेय

महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष पर बरसीं डॉ. वीणा पाण्डेय

वाराणसी (जनवार्ता) । डॉ. वीणा पाण्डेय ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर उत्पन्न गतिरोध पर विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की है। शनिवार को वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष का आचरण उनकी कथनी और करनी के अंतर को उजागर करता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मंचों से ‘बेटी’ और ‘नारी’ के सम्मान की बात करने वाले दल सदन के भीतर पुरुषवादी मानसिकता के आगे झुक गए हैं। उनके अनुसार, विधेयक को रोकना महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों और उनके लंबे संघर्ष के साथ अन्याय है।

rajeshswari


डॉ. पाण्डेय ने कहा कि विपक्ष की राजनीति परिवारवाद और अवसरवाद से प्रेरित है, जो सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाली महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती। उन्होंने यह भी कहा कि नारी शक्ति के बढ़ते प्रभाव से विपक्ष भयभीत है।


उन्होंने विश्वास जताया कि देश की महिलाएं इस मुद्दे पर जागरूक हैं और समय आने पर इसका जवाब देंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जो दल महिला सशक्तिकरण में बाधा बनेंगे, उनका राजनीतिक भविष्य प्रभावित होगा।

इसे भी पढ़े   तिलौरी गांव में महिला सफाईकर्मी की लापरवाही से चरमराई सफाई व्यवस्था, ग्रामीणों में आक्रोश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *