भीषण गर्मी में राहत का सहारा बना अन्नक्षेत्र, अक्षय तृतीया पर काशी में प्रसाद वितरण

भीषण गर्मी में राहत का सहारा बना अन्नक्षेत्र, अक्षय तृतीया पर काशी में प्रसाद वितरण

वाराणसी (जनवार्ता)। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शनिवार को काशी में सेवा, श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। संकल्प संस्था की ओर से चौक क्षेत्र में संचालित ‘संकल्प अन्नक्षेत्र’ के तहत खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

rajeshswari


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था ने जल सेवा भी प्रारंभ की, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
प्रसाद में खिचड़ी के साथ हलवा, घुघरी, सेव और जलेबी वितरित की गई। तपती धूप के बीच यह सेवा न केवल लोगों की भूख शांत करने वाली रही, बल्कि उन्हें आत्मिक संतोष भी प्रदान करती नजर आई।


कार्यक्रम की शुरुआत श्री संकटमोचन हनुमान को विधिवत भोग अर्पित कर की गई। इसके बाद चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ के समक्ष प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जहां देर तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने बताया कि अक्षय तृतीया सेवा, दान और पुण्य संचय का संदेश देने वाला पर्व है। इस अवसर पर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना संस्था का उद्देश्य है और यह सेवा आगे भी जारी रहेगी।


आयोजन को सफल बनाने में अंकुर अग्रवाल, आशा अग्रवाल, गिरधर अग्रवाल, संजीव श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव और मृदुला अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान संस्था के कई पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   सनबीम एकेडमी में 'अभिनन्दन' समारोह आयोजित, बोर्ड टॉपर्स को किया गया सम्मानित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *