चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो घायल, एक गंभीर

चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो घायल, एक गंभीर

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार शाम को चुमकुनी देवलपुर त्रिमुहानी के पास चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन के अनियंत्रित हो जाने से सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

rajeshswari

गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान सिंगुलपुर गांव निवासी शुभम् (18) पुत्र गणेश गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां शुभम् का उपचार चल रहा है। वहीं, दूसरे घायल की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

थाना प्रभारी चौबेपुर, वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मामले की जांच में तेज रफ्तार और शराब के पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल, इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है और प्रशासन से सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री , होली पर दिया एकता का संदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *