24 लाख रुपये के 121 खोए मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को सौंपे

24 लाख रुपये के 121 खोए मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को सौंपे

 
वाराणसी  (जनवार्ता)। कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर अपनी कुशलता और मेहनत का परिचय देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 121 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 24 लाख रुपये है। सभी मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए गए हैं, जिससे कई परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।

rajeshswari

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त  मोहित अग्रवाल के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस उपायुक्त नृपेन्द्र, डीसीपी क्राइम नीतू कादयान और सहायक पुलिस आयुक्त शुभम सिंह ने किया। सर्विलांस टीम और सभी थानों की पुलिस ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई।

पुलिस ने बताया कि जिन लोगों के मोबाइल खो गए थे, उन्होंने सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से इन मोबाइलों को लगातार ट्रैकिंग कर बरामद किया। बरामदगी के बाद मोबाइल वापस पाकर लोग भावुक हो गए और पुलिस टीम की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

निरीक्षक दिनेश कुमार यादव समेत कई जवान इस अभियान में विशेष रूप से सराहे गए।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि पुलिस इसे जल्द से जल्द ट्रेस कर वापस लौटा सके।

इसे भी पढ़े   पानी टंकी से 12 बैटरियां चोरी, दरवाजे की कुंडी काटकर अज्ञात लोगों ने की चोरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *