चौबेपुर के मुनारी चौराहे पर घंटों जाम से मचा हड़कंप, पुलिस के पसीने छूटे तब जाकर मिली राहत

चौबेपुर के मुनारी चौराहे पर घंटों जाम से मचा हड़कंप, पुलिस के पसीने छूटे तब जाकर मिली राहत

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार शाम को मुनारी चौराहे पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। घंटों तक इस चौराहे पर आवागमन ठप रहा, जिससे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

rajeshswari

मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के कुछ समय बाद ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने घंटों कड़ी मशक्कत करते हुए जाम को खुलवाने का प्रयास किया।आखिरकार पुलिस की सक्रियता और ग्रामीणों के सहयोग से करीब कई घंटों के प्रयास के बाद चौराहे पर आवागमन सामान्य हो सका। जाम छूटने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई।


फिलहाल, इस क्षेत्र में अक्सर लगने वाले जाम को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटा जा सके।

इसे भी पढ़े   10 होटलों पर नगर आयुक्त का औचक छापा, अफसरों को अल्टीमेटम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *