कारोबारी के स्टाफ से मोबाइल लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

कारोबारी के स्टाफ से मोबाइल लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर  (जनवार्ता)। राजधानी रायपुर में झपटमारी की एक घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, अमरकांत सिन्हा ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके ट्रैवल्स व्यवसाय में कार्यरत स्टाफ हेल्पर भूपेंद्र निषाद और ड्राइवर मोहन शर्मा 20 अप्रैल की रात करीब 12 बजे कुशालपुर-चंगोराभाठा ओवरब्रिज के पास से पैदल मैपल ग्रीन कॉलोनी की ओर जा रहे थे।
रात लगभग 12:30 बजे मुख्य सड़क पर पहुंचते ही 3-4 अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया और झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज छीनकर फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर डीडी नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने हिमांशु खापरे उर्फ गगन, पंकज साहू और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग पहले भी मारपीट के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह जा चुका है। सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   नववर्ष पर गंगा में नौकायन के लिए जल पुलिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *