वाराणसी: प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू का डांस शूट पूरा, BTS तस्वीरों से बढ़ी उत्सुकता

वाराणसी: प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू का डांस शूट पूरा, BTS तस्वीरों से बढ़ी उत्सुकता

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसके जरिए बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।

rajeshswari


फिल्म में उनके साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में दोनों कलाकारों ने फिल्म के एक खास गाने की शूटिंग पूरी की है, जिसकी बिहाइंड द सीन्स (BTS) तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


इस गाने की कोरियोग्राफी मशहूर डांस डायरेक्टर बॉस्को मार्टिस ने की है। सामने आई तस्वीरों में बॉस्को मार्टिस, प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में महेश बाबू अपनी वैनिटी वैन में बॉस्को के साथ दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में प्रियंका सेट पर कोरियोग्राफर के साथ पोज देती दिख रही हैं।


वायरल हो रही इन तस्वीरों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि फिल्म में दर्शकों को एक भव्य और दमदार डांस नंबर देखने को मिलेगा, जिसे लेकर फैंस में अभी से उत्साह बढ़ गया है।

इसे भी पढ़े   भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हराया, 2-1 से सीरीज पर कब्जा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *