वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर भीषण हादसा, बारात से लौट रहे तीन युवकों की मौत

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर भीषण हादसा, बारात से लौट रहे तीन युवकों की मौत

सोनभद्र (जनवार्ता) ! उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल बताये जा रहे है। हादसा वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित टाटा मोटर्स एजेंसी के पास हुआ। बारात से लौट रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे।
हादसे में दिलीप पासवान, नीतीश यादव और जितेंद्र साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं, हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि सभी लोग खलियारी बैनी रायपुर से बारात में शामिल होकर कन्हौरा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सोनभद्र में मिशन शक्ति के तहत बड़ी कार्रवाई, नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *