मेलानिया पर विवादित टिप्पणी से घिरे जिमी किमेल, ट्रंप दंपती ने की कार्रवाई की मांग

मेलानिया पर विवादित टिप्पणी से घिरे जिमी किमेल, ट्रंप दंपती ने की कार्रवाई की मांग

व्हाइट हाउस कार्यक्रम से पहले ‘एक्सपेक्टेंट विडो’ टिप्पणी पर बवाल; गोलीबारी की घटना के बाद विवाद और गहराया

वॉशिंगटन:
अमेरिका में मशहूर कॉमेडियन जिमी किमेल अपने एक विवादित बयान को लेकर घिर गए हैं। उन्होंने हाल ही में अपने शो के दौरान अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर टिप्पणी करते हुए उन्हें “एक्सपेक्टेंट विडो” यानी “होने वाली विधवा” कहा था। यह टिप्पणी उस घटना से ठीक पहले की गई थी, जिसमें वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी हुई और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए।
इस बयान के सामने आने के बाद व्हाइट हाउस और ट्रंप दंपती ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने किमेल के बयान को “हद से पार” बताते हुए उन्हें उनके शो से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी हिंसा को बढ़ावा देने जैसी है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाना चाहिए।
वहीं मेलानिया ट्रंप ने भी तीखी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह किसी भी तरह से हास्य नहीं है, बल्कि “जहरीले शब्द” हैं जो समाज में नफरत को बढ़ाते हैं। उन्होंने संबंधित चैनल से स्पष्ट रुख अपनाने और किमेल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने भी बयान जारी कर कहा कि हाल के वर्षों में राष्ट्रपति ट्रंप और उनके समर्थकों को बार-बार हिंसा का सामना करना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक बयानबाजी और कटु भाषा इस तरह की घटनाओं को हवा देती है।
गौरतलब है कि जिमी किमेल पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और राजनीतिक व्यंग्य को लेकर उनका नाम अक्सर बहस का केंद्र बनता रहा है। इस ताजा मामले में भी कॉमेडी और जिम्मेदारी के बीच संतुलन को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बीएचयू के कुलपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने नहीं दी थी अंग्रेजी सेना को परिसर में आने की अनुमति

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *