भाई के मौत के बाद देवर कर रहा था दुष्कर्म

भाई के मौत के बाद देवर कर रहा था दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक शख्स भाई की मौत के बाद अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कोविड के दौरान पति की मौत हो जाने के बाद सगा देवर भाभी के साथ गलत काम करता था। इसके अलावा ससुराल पक्ष आने दिन महिला के साथ मारपीट करता था। वहीं उसके बच्चों को खाने के लिए खाना नहीं देते थे। जब विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया गया। महिला ने इसकी शिकायत थाने में लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज हो सका है। 

rajeshswari

ये मामला जिले के अयाना थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बकाया कि साल 2020 में पति की कोरोना से मौत हो गई थी। जिसके कुछ महीनों बाद ही सगा देवर अजय दुष्कर्म करने लगा। जब इसकी शिकायत ससुराल पक्ष से किया गया तो सभी ने देवर का पक्ष लेने लगे। इसके बाद पीड़िता ने 12 जून 2021 को अयाना थाना की महिला हेल्प डेस्क पर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

इसके बाद ससुराल पक्ष पीड़िता के साथ आए दिन मारपीट करने लगे। यहां तक कि उसके बच्चों को खाना भी नहीं देते थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 30 मई 2022 को सास रामदेवी, ससुर लालमन, देवर अजय, अमित और उसकी पत्नी रोशनी ने मारपीट कर उसके जेवरात छीनकर घर से निकाल दिया। यहां तक कि ससुराल पक्ष ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी

इसे भी पढ़े   आग लगने से ढाई बीघा गेंहू की फसल जली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *