वाराणसी में चला “ऑपरेशन चक्रव्यूह”, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

वाराणसी में चला “ऑपरेशन चक्रव्यूह”, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

वाराणसी (जनवार्ता)। शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से गुरुवार को लक्सा थाना क्षेत्र के गिरजाघर चौराहे पर “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एसीपी काशी जोन अतुल अंजान त्रिपाठी ने किया, जबकि थाना प्रभारी लक्सा राजू कुमार मय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

rajeshswari

अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने तथा बिना नंबर प्लेट के वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। कई वाहन चालकों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काटा गया।

पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, वाहन पर वैध नंबर प्लेट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। नियम तोड़ने वालों को चेतावनी देते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।

अभियान के दौरान गिरजाघर चौराहे पर पुलिस की सख्त निगरानी देखने को मिली। अधिकारियों ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

इस दौरान प्रमोद कुशवाह, करमवीर राय, शिवकुमार, महिला उपनिरीक्षक सुनीता राय, सुधाकर राय सहित महिला कांस्टेबल भी मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़े   OnePlus यूजर्स की मौज! पुराने फोन का कैमरा नया कर रही है कंपनी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *