पंडित लोकपति त्रिपाठी की मनाई गई 99वीं जयंती

पंडित लोकपति त्रिपाठी की मनाई गई 99वीं जयंती

वाराणसी (जनवार्ता)  । उत्तर प्रदेश सरकार में लंबे समय तक कैबिनेट मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी वर्किंग कमेटी सदस्य स्वर्गीय पंडित लोकपति त्रिपाठी की 99वीं जयंती गुरुवार को उनके पैतृक आवास औरंगाबाद हाउस में पारिवारिक वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

rajeshswari

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने पंडित लोकपति त्रिपाठी के राजनीतिक जीवन, उनकी स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजनीति में सुचिता, सिद्धांत और जनसेवा को सर्वोपरि मानने वाले नेता आज बहुत कम देखने को मिलते हैं। पंडित लोकपति त्रिपाठी ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा निर्भीक होकर सच बोलने का साहस दिखाया और अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित लोकपति त्रिपाठी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस दौरान पूर्व विधान परिषद सदस्य पंडित राजेशपति त्रिपाठी ने कहा कि इस वर्ष जयंती पारिवारिक एवं आत्मीय वातावरण में मनाई जा रही है, जबकि अगले वर्ष उनकी 100वीं जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाएगी। इसके अंतर्गत वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गोष्ठी की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सिंचाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष पंडित विजय शंकर पांडेय ने की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी सहित अनेक वरिष्ठ राजनीतिक, सामाजिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   काशी में सम्पन्न हुआ हिंदी साहित्य परिवार का तृतीय राष्ट्रीय साहित्यिक अधिवेशन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *