कैंट स्टेशन के सामने अवैध शराब का कारोबार पकड़ा गया, तीन गिरफ्तार

कैंट स्टेशन के सामने अवैध शराब का कारोबार पकड़ा गया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी  (जनवार्ता)। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित विजयनगरम मार्केट क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सिगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से अंग्रेजी और देसी शराब के साथ बीयर के कुल 92 बोतल और कैन बरामद किए हैं।

rajeshswari


इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के अनुसार, देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन युवक राहगीरों और ग्राहकों को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़े गए। मौके से अंग्रेजी शराब की 35 बोतलें, देसी शराब की 16 बोतलें और बीयर के 41 कैन बरामद किए गए।


पुलिस ने सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई जाती थी और किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जा रही थी।


सिगरा थाना पुलिस का कहना है कि कैंट रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में रात के समय अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस के अनुसार अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भी बिहार के एक युवक को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़े   साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा बेहद खास,समय और सूतक काल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *