कांग्रेस का अध्यक्ष किसे बनना चाहिए?सर्वे में लोगों ने दिया शॉकिंग रिएक्शन

कांग्रेस का अध्यक्ष किसे बनना चाहिए?सर्वे में लोगों ने दिया शॉकिंग रिएक्शन

नई दिल्ली। देश में 2024 के चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। लोकसभा चुनाव से पहले देश के 12 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस को नया अध्यक्ष भी मिलने वाला है। इसी बीच ये सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है कि आखिर कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा। इस रेस में फिलहाल मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर हैं। ऐसे सियासी माहौल में हर हफ्ते देश का मूड दिखा रहा है।

rajeshswari

आज का ये त्वरित सर्वे बुधवार से लेकर शुक्रवार तक किया गया है। सी वोटर के इस सर्वे में 5 हजार 291 लोगों से बात की गई है। सर्वे के नतीजे पूरी तरह से लोगों से हुई बातचीत पर आधारित हैं। सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है।

गांधी परिवार है लोगों की पसंद?
सी वोटर के इस सर्वे में सवाल किया गया कि कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष किसे बनना चाहिए? इस सवाल के जवाब में चौंकाने वाली बात सामने आई। सर्वे में 35 प्रतिशत लोगों ने मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम लिया। वहीं 28 प्रतिशत लोगों ने शशि थरूर के पक्ष में वोट किया। इसके अलावा 37 प्रतिशत लोगों का मानना है कि अध्यक्ष गांधी परिवार से ही कोई होना चाहिए।

कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष किसे बनना चाहिए?
स्रोत- सी वोटर
मल्लिकार्जुन खड़गे- 35%
शशि थरूर- 28%
गांधी परिवार से कोई- 37%

इसे भी पढ़े   अगस्त के मुकाबले सितंबर में बढ़ा जीएसटी कलेक्शन,1,47,686 करोड़ रुपये हुई वसूली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *