खेलों के लिए सीएम योगी ने की 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा,खिलाड़ियों को दिए जीत के टिप्स

खेलों के लिए सीएम योगी ने की 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा,खिलाड़ियों को दिए जीत के टिप्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे खेल महोत्सव में शामिल हुए। यह खेल महोत्सव अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की ओर से अपनी स्थापना के 50 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर यूपी के कई पुराने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में 80 साल की बुजुर्ग पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और अर्जुन अवॉर्डी दमयंती तांबे के साथ ही पैरालंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले गौतम बुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई भी शामिल हैं।

rajeshswari

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर अपनी सरकार की ओर से यूपी में खेलों को बढ़ावा दिए जाने की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यूपी के सभी गांवों में खेल के मैदान तैयार किए जा रहे हैं। हर ब्लॉक में स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। जगह-जगह एकेडमी खोलकर इंटरनेशनल लेवल पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ सालों में खेलों के क्षेत्र में क्रांति आई है और यह लगातार आगे भी जारी रहेगी। खिलाड़ियों को बजट और दूसरे संसाधनों का कतई अभाव नहीं होगा। सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और खेलों को बढ़ावा देने में हर संभव मदद मुहैया कराएगी।

सीएम योगी ने दिए जीत के टिप्स
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं भी दीं और उन्हें अपनी तरफ से जीत के टिप्स दिए. उन्होंने अलग-अलग खेलों में ट्रेनिंग ले रहे बच्चों को पूरी मेहनत और लगन के साथ तैयारी करने की नसीहत दी। साथ ही उन्हें टीम भावना के साथ तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ खेलने पर जीत की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर प्रयागराज में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट दिए जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह रकम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत खेलों को बढ़ावा देने के लिए दी जा रही है। इसमें अकेले 10 करोड़ रुपये सरकारी स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए और इतनी ही रकम इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में खिलाड़ियों के संसाधन जुटाने बढ़ाने के लिए दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़े   अग्निपथ पर बोले मनीष तिवारी;सशस्त्र बल रोजगार गारंटी कार्यक्रम नहीं हो सकते'

ये नेता भी रहे मौजूद
सीएम योगी के साथ ही इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक,कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी,खेल राज्य मंत्री गिरीश यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह,सांसद रीता बहुगुणा जोशी,केसरी देवी पटेल,रमेश बिंद और विनोद सोनकर भी मौजूद थे। कार्यक्रम में खेल महोत्सव का आयोजन कराने वाले सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विक्रम नाथ भी खासतौर पर मौजूद रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *