भीषण गर्मी में बिजली बचाने की अपील, पीक आवर्स में भारी उपकरणों के इस्तेमाल से बचें

भीषण गर्मी में बिजली बचाने की अपील, पीक आवर्स में भारी उपकरणों के इस्तेमाल से बचें

वाराणसी (जनवार्ता)। भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इसे देखते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने उपभोक्ताओं से बिजली की बचत करने और अनावश्यक उपकरणों का उपयोग बंद रखने की अपील की है।

rajeshswari


वाराणसी स्थित मुख्यालय से जारी अपील में निगम के प्रबंध निदेशक शम्भु कुमार ने कहा कि बढ़ती बिजली खपत के कारण ट्रांसफार्मरों और विद्युत उपकरणों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं का सहयोग जरूरी है, ताकि बिना कटौती के निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रखी जा सके।


उन्होंने लोगों से विशेष रूप से शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक के पीक आवर्स में वाटर पंप, वाशिंग मशीन और हीटर जैसे भारी बिजली उपकरणों का उपयोग न करने की अपील की। साथ ही जिन घरों में एक से अधिक एसी लगे हैं, वहां जरूरत के अनुसार ही एसी चलाने और तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखने की सलाह दी गई है।
प्रबंध निदेशक ने कहा कि इससे बिजली की खपत कम होगी, ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से बचेंगे और उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों का छोटा सा प्रयास पूरे क्षेत्र को बिजली संकट से बचाने में मददगार साबित हो सकता है।


बिजली विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए बिजली बचत अभियान में सहयोग करें, ताकि भीषण गर्मी के दौरान ग्रिड पर दबाव कम रहे और सभी उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली आपूर्ति मिलती रहे।

इसे भी पढ़े   दूसरी सिम वाले दें ध्यान,90 दिनों तक रिचार्ज नहीं करवाने पर एक्टिव रहेगा नंबर ?दिया जवाब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *