औरैया : तेज रफ्तार डंपर ने हाइवे पर खड़ी पुलिस जीप को रौंदा

औरैया : तेज रफ्तार डंपर ने हाइवे पर खड़ी पुलिस जीप को रौंदा

दरोगा की मौत, दो सिपाही गंभीर

औरैया  (जनवार्ता) : औरैया जिले में हाइवे पर खड़ी पुलिस जीप को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो सिपाहियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

rajeshswari

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली इलाके के पास बुधवार देर रात की है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की एक टीम हाइवे पर नाकाबंदी कर ड्यूटी दे रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहा डंपर अनियंत्रित होकर खड़ी पुलिस जीप से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस जीप के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में सदर कोतवाली में तैनात दरोगा रामप्रकाश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दो सिपाही राहुल वर्मा और सुरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जीप में सवार दो अन्य सिपाही भी चोटिल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी और एएसपी ने मौके का निरीक्षण किया और घायलों का हालचाल लिया। मृतक दरोगा के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार सामने आई है। मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   राजातालाब : संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम ने सुनी जनता की फरियादें
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *