लखनऊ स्पेशल अब एक्सप्रेस बनकर दौड़ी, राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ स्पेशल अब एक्सप्रेस बनकर दौड़ी, राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन गुरुवार से एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित होने लगी। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-7 पर आयोजित समारोह में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा तथा कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुबह 6:20 बजे हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
यह ट्रेन बाबतपुर, जौनपुर जंक्शन, शाहगंज जंक्शन, मालीपुर, अकबरपुर, गोसाईगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, रुदौली, दरियाबाद और बाराबंकी जंक्शन होते हुए लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (लखनऊ मंडल) बृजेश कुमार यादव, स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता, मंडल यांत्रिक अभियंता दिवाकर वार्ष्णेय, सीएमआई सुबोध कुमार, सीएचआई प्रशांत पंसारे सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सपा नेता की दबंगई:लड़की के बाल पकड़कर जड़े तमाचे,महिला का हाथ मरोड़ा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *